Ads Area

Daily Current affairs 11 Aug 2022 UPSC 2023 , Short Notes

 Daily Current affairs 11 Aug 2022 UPSC 2023 , Short Notes


11th Aug 2022

 

1. प्रायद्वीपीय रॉक अगम: (LC) 

प्रायद्वीपीय रॉक अगम (वैज्ञानिक नामसमोफिलस डॉर्सालिस) एक प्रकार की उद्यान छिपकली है, जिसकी उपस्थिति दक्षिणी भारत में मुख्य रूप से देखी जा सकती है।

भूगोल: यह मुख्य रूप से भारत (एशिया) में पाया जाता है। भारतीय राज्य तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार छिपकली की आबादी की मेजबानी करते हैं।

 

2. न्यू स्टार्ट संधि:

नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (Strategic Arms Reduction Treaty- START) शीत युद्ध के पूर्व प्रतिद्वंद्वियों के मध्य होने वाली अंतिम शेष हथियार न्यूनीकरण संधि थी, जो रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तैनात किये जा सकने वाले परमाणु हथियारों की संख्या को 1,550 तक सीमित करती है। यह संधि 5 फरवरी, 2011 को लागू हुई थी

 

3. जैव विविधता (संशोधन) विधेयक, 2021

जैव विविधता विधेयक 2021 में किये गये संशोधन

  • ·       भारतीय चिकित्सा प्रणाली को बढ़ावा देना
  • ·         कुछ प्रावधानों को अपराध से मुक्त करना
  • ·         विदेशी निवेश की अनुमति: 
  • ·         आयुष चिकित्सकों को छूट

प्रस्तावित संशोधनों के समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ:

  • ·         संरक्षण की तुलना में व्यापार को प्राथमिकता:
  • ·         बायो-पायरेसी का खतरा:
  • ·         जैव विविधता प्रबंधन समितियों (BMCs) का हाशिये पर होना
  • ·         स्थानीय समुदाय को दरकिनार करना

 

4. RBI के सर्वेक्षण और भारतीय अर्थव्यवस्था

RBI द्वारा सर्वेक्षण:

उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (CCS):

परिचय: – CCS 19 शहरों के लोगों से उनकी वर्तमान धारणाओं (एक साल पहले की तुलना में) और सामान्य आर्थिक स्थिति, रोज़गार परिदृश्य, समग्र मूल्य स्थिति और आय एवं खर्च पर अग्रिम वर्ष की अपेक्षाओं के बारे में पूछता है।

सूचकांक:

वर्तमान स्थिति सूचकांक (CSI)जुलाई 2021 में ऐतिहासिक निचले स्तर पर गिरावट के बाद से CSI में सुधार हो रहा है।

भविष्य अपेक्षा सूचकांक (FEI) – FEI सकारात्मक दायरे में है लेकिन अब भी यह महामारी से पहले के स्तर से नीचे है। 100 अंक से नीचे का सूचकांक दर्शाता है कि लोग निराशावादी हैं और 100 से अधिक मूल्य आशावाद को दर्शाता है।

§  मुद्रास्फीति प्रत्याशा सर्वेक्षण (IES)

परिचय:यह लोगों की मुद्रास्फीति की अपेक्षाओं को ट्रैक करता है।

परिणाम:मौजूदा अवधि के लिये परिवारों की मुद्रास्फीति की धारणा 80 बीपीएस घटकर 9.3% हो गई है।

§  OBICUS सर्वेक्षण:

परिचय: OBICUS का मतलब ऑर्डर बुक्स, इन्वेंटरी और कैपेसिटी यूटिलाइजेशन सर्वे है।

इसने जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक भारत के विनिर्माण क्षेत्र में मांग की स्थिति का एक स्नैपशॉट प्रदान करने के प्रयास में 765 विनिर्माण कंपनियों को कवर किया।

क्षमता उपयोग (CU): – CU के निम्न स्तर का अर्थ है कि विनिर्माण कंपनियाँ उत्पादन को बढ़ाए बिना भी आवश्यक मौज़ूदा मांग को पूरा कर सकती हैं।

इसका रोज़गार सृजन और अर्थव्यवस्था में निजी निवेश की संभावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

निष्कर्ष: – CU महामारी से पहले के स्तर से काफी ऊपर है, जिससे पता चलता है कि भारत की कुल मांग में लगातार सुधार हो रहा है।

§  औद्योगिक आउटलुक सर्वेक्षण (IOS):इस सर्वे में महिला/पुरुष कारोबारियों की भावनाओं को ट्रैक करने की कोशिश की गई है।

सर्वेक्षण में भारतीय विनिर्माण कंपनियों द्वारा कारोबारी माहौल के गुणात्मक मूल्यांकन को शामिल किया गया है।

§  सेवाएँ और आधारभूत संरचना आउटलुक सर्वेक्षण (SIOS):यह सर्वेक्षण इस बात का गुणात्मक मूल्यांकन करता है कि सेवा और आधारभूत संरचना क्षेत्रों में भारतीय कंपनियाँ वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं को कैसे देखती हैं।

सेवा क्षेत्र की कंपनियाँ आधारभूत संरचनाा क्षेत्र की कंपनियों की तुलना में कहीं अधिक आशावादी हैं।

§  बैंक ऋण सर्वेक्षण (BLS):

यह मुख्य आर्थिक क्षेत्रों के लिये प्रमुख अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCB) के क्रेडिट मापदंडों (ऋण की मांग और ऋण की सेवा- शर्तें) के गुणात्मक मूल्यांकन और अपेक्षाओं (MOOD) को जाँचता है।

§  पेशेवर पूर्वानुमानकर्ताओं का सर्वेक्षण (SPF):यह चालू वर्ष और अगले वित्तीय वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर और मुद्रास्फीति दर जैसे प्रमुख व्यापक आर्थिक संकेतकों पर 42 पेशेवर पूर्वानुमानकर्ताओं (RBI के बाहर) का सर्वेक्षण है।

 

 

 

Post a Comment

0 Comments