Ads Area

Daily Current affairs 8 Aug 2022 UPSC , Short Notes

 Daily Current affairs 8 Aug 2022 UPSC , Short Notes


8TH AUG 2022

 

1. पाइरीन उपचार के लिये कवक

(CSIR) के शोधकर्त्ताओं ने पर्यावरण से विषाक्त, अनिर्देशित (आसानी से नियंत्रित नहीं) और कार्सिनोजेनिक पाइरीन या पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAH) को हटाने में सक्षम एक कवक की पहचान की हैशोधकर्त्ताओं ने अपने अध्ययन के लिये गैस क्रोमैटोग्राफिक-मास स्पेक्ट्रोमीटर और सीरोटोम विश्लेषण का इस्तेमाल किया। एक सफेद दुर्गंधयुक्त युक्त कवक Trametesmaxima IIPLC-32 की पहचान की गई जिसमें पाइरीन के माइक्रोबियल क्षरण का कारण बनने की क्षमता है

कवक माइक्रोबियल क्षरण का कार्य करता है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है।

कवक (टी.मैक्सिमा) विशेष रूप से पाइरीन के उपचार में मददगार साबित हो सकता है।

 

2. प्रतिस्पर्द्धा (संशोधन) विधेयक 2022:

यह भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (CCI) की संरचना को बदलने का प्रयास करता है। यह वर्तमान बाज़ारों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिये CCI को अनुमति देने का प्रावधान करता है।

 

3. बढ़े चलो अभियान 

आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में संस्कृति मंत्रालय ने भारत के अधिक से अधिक युवाओं से जुड़ने और उनके अंदर देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से "बढ़े चलो अभियान" की शुरुआत की है।

 

4. बेरोज़गारी पर अंकुश लगाने हेतु संभावित उपाय  (Mains ke liye)

  1. कृषि में संलग्न श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना:
  2. रोज़गार सृजित करने के लिये प्रत्येक उद्योग को विशेष पैकेज की आवश्यकता
  3. औद्योगिक गतिविधियों का विकेंद्रीकरण किया जाना आवश्यक 

 

§  सरकार की पहल:

o    "आजीविका और उद्यम के लिये सीमांत व्यक्तियों हेतु समर्थन" (स्माइल)

o    पीएम दक्ष योजना

o     (मनरेगा)

o    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

o    स्टार्टअप इंडिया योजना

 

5 .खाद्य प्रसंस्करण और भारत में इस क्षेत्र की वर्तमान स्थिति: (Mains)

परिचय खाद्य प्रसंस्करण एक प्रकार का विनिर्माण है जिसमें वैज्ञानिक ज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कच्चे माल को मध्यवर्ती खाद्य पदार्थों या खाद्य वस्तुओं में संसाधित किया जाता है।

इसके अंतर्गत ज़ल्द ही खराब होने वाले और अखाद्य, खाद्य संसाधनों को विभिन्न तकनीकों का उपयोग करके अधिक उपयोगी, लंबे समय तक इस्तेमाल किये जा सकने वाले भोजन या पेय पदार्थों में परिवर्तित किया जाता है।

यह तैयार उत्पाद की भंडारण क्षमता, सुवाह्यता, स्वाद और सुविधा में सुधार करता है

महत्त्व:

भारतीय खाद्य क्षेत्र पैमाने के मामले में पाँचवें स्थान पर है, जो सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 6%, भारतीय निर्यात का 13% और देश में समग्र औद्योगिक निवेश का 6% योगदान देता है।

वर्तमान स्थिति:

o    चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फल और सब्जियों का उत्पादक है, फिर भी केवल 2% फसल ही संसाधित होती है।

o    एक महत्त्वपूर्ण विनिर्माण आधार के बावजूद भारत की प्रसंस्करण क्षमता अत्यंत कम है (10 प्रतिशत से कम)

सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न नीतिगत कदम

1 . PSL, 2.खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिये स्वचालित मार्ग के तहत 100%FDI , 3.मेगा फूड पार्क (MFP) 

 

6. वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR):

CSIR भारत का सबसे बड़ा अनुसंधान एवं विकास (R&D) संगठन है। CSIR का वित्तपोषण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जाता है तथा यह सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय के रूप में पंजीकृत है

§  स्थापना: सितंबर 1942

§  मुख्यालय: नई दिल्ली

संगठनात्मक संरचना:

§  अध्यक्ष: भारत का प्रधानमंत्री (पदेन अध्यक्ष)।

§  उपाध्यक्ष: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (पदेन उपाध्यक्ष)

 

 

Post a Comment

0 Comments