Ads Area

Daily Current affairs 19 Aug 2022 UPSC 2023 , Short Notes

Daily Current affairs 19 Aug 2022 UPSC 2023 , Short Notes


19th Aug 2022

 

1. नीति आयोग:

योजना आयोग को 1 जनवरी, 2015 को एक नए संस्थान नीति आयोग द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था, जिसमें 'सहकारी संघवाद' की भावना को प्रतिध्वनित करते हुए अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार की परिकल्पना के लिये 'बॉटम-अप' दृष्टिकोण पर ज़ोर दिया गया था।

§  इसमें दो हब हैं:

o    टीम इंडिया हब- राज्यों और केंद्र के बीच इंटरफेस का काम करता है।

o    ज्ञान और नवोन्मेष हब- नीति आयोग के थिंक-टैंक के रूप में कार्य करता है।

 

2. गोदावरी नदी

गोदावरी नदी से संबंधित प्रमुख तथ्य:

गोदावरी सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी प्रणाली है। इसे दक्षिण गंगा भी कहते हैं।

इसका बेसिन उत्तर में सतमाला पहाड़ियों, दक्षिण में अजंता श्रेणी और महादेव पहाड़ियों, पूर्व में पूर्वी घाट और पश्चिम में पश्चिमी घाट से घिरा हुआ है।

उद्गम:गोदावरी नदी महाराष्ट्र में नासिक के पास त्र्यंबकेश्वर से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले लगभग 1465 किमी. की दूरी तय करती है।

अपवाह तंत्र:गोदावरी बेसिन महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश, कर्नाटक तथा पुद्दुचेरी के मध्य क्षेत्र के छोटे हिस्सों में फैला हुआ है।

सहायक नदियाँ:प्रवरा, पूर्णा, मंजरा, पेनगंगा, वर्धा, वैनगंगा, प्राणहिता (वेनगंगा, पेनगंगा, वर्धा का संयुक्त प्रवाह), इंद्रावती, मनेर और सबरी।

प्रवर, मंजरा और मनेर दाहिने तट की सहायक नदियाँ हैं।

पूर्णा, प्राणहिता, इंद्रावती और सबरी महत्वपूर्ण बाएँ किनारे की सहायक नदियाँ हैंं।

सांस्कृतिक महत्त्व:नासिक में गोदावरी नदी के तट पर भी कुंभ मेला लगता है।

कुंभ उज्जैन में शिप्रा नदी, हरिद्वार में गंगा और प्रयाग में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी का संगम पर लगता है।

गोदावरी पर महत्त्वपूर्ण परियोजनाएँ:

  • 1.     पोलावरम् सिंचाई परियोजना।
  • 2.     कालेश्वरम।
  • 3.     सदरमत अनिकुट
  • 4.     इंचमपल्ली परियोजना
  • 5.     श्रीराम सागर परियोजना (SRSP):
  •  

 

3. गोवा वर्ष 2020 में हर घर जल प्रमाणित देश का पहला राज्‍य बन गया था, जबकि हाल ही में दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव को हर घर जल प्रमाणित देश का पहला केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया गया है।

 

 

4. वायु  प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिये भारत द्वारा की गई पहल: (GS- 3)

§  वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली

§  बेहतर वायु गुणवत्ता

§  ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP)

§  BS-VI वाहन

§  इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर जोर

§  वाहनों के प्रदूषण को कम करने के लिये एक आपातकालीन उपाय के रूप में ऑड-ईवन नीति।

§  वायु गुणवत्ता प्रबंधन हेतु नवीन आयोग

§  टर्बो हैप्पी सीडर (THS) मशीन




 

5. साइबर सुरक्षा के लिये सरकार की पहल: (GS- 3)

§  साइबर सुरक्षित भारत पहल

§  साइबर स्वच्छता केंद्र

§  ऑनलाइन साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल

§  भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C)

§  राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र (NCIIPC)

§  सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000

§  राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति 2020

 



 notes,drishti ias,current Affairs,short notes,daily current affairs,UPSC 2023,

Post a Comment

0 Comments