Ads Area

Daily Current affairs 5 Aug 2022 UPSC , Short Notes

 Daily Current affairs 5 Aug 2022 UPSC , Short Notes


5th Aug 2022

 

1. टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (एटीजीएम) 

ATGMs मुख्य रूप से भारी बख्तरबंद सैन्य वाहनों को मार गिराने और नष्ट करने के लिये डिज़ाइन किये गए हैं।

अन्य  टैंक रोधी मिसाइलें:

हेलिना:

इसकी अधिकतम सीमा सात किलोमीटर है और इसे एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (Advanced Light Helicopter-HAL) के हथियारयुक्त संस्करण के एकीकरण हेतु डिज़ाइन एवं विकसित किया गया है।

 

नाग: यह तीसरी पीढ़ी की दागो और भूल जाओ’ (Fire-and-Forget) के सिद्धांत पर आधारित एक एंटी टैंक मिसाइल है, जिसे दुश्मन के टैंकों पर हमला करने हेतु विकसित किया गया है

 

MPATGM: यह मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है जिसमें पैदल सेना के उपयोग के लिये फायर-एंड-फॉरगेट और शीर्ष हमले की क्षमता के साथ इसकी रेंज 2.5 किलोमीटर है

 

SANT: यह एक स्मार्ट स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक मिसाइल है जिसे वायु सेना के टैंक-रोधी अभियान हेतु Mi-35 हेलीकॉप्टर से लॉन्च करने के लिये विकसित किया जा रहा है


2. डाइ-अमोनियम फॉस्फेट: 

DAP यूरिया के बाद भारत में दूसरा सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला उर्वरक है।

DAP में 46% फास्फोरस, 18% नाइट्रोजन पाई जाती है जो किसानों के लिये फास्फोरस का पसंदीदा स्रोत है। यह यूरिया के समान है, जो उनका पसंदीदा नाइट्रोजनयुक्त उर्वरक है जिसमें 46% नाइट्रोजन होता है।

 

3. लॉन बाल स्पोर्ट

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला टीम ने "महिला फोर लॉन बाल" खेल में देश का पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया


4. रामसर स्थलों की संख्या में वृद्धि 

हाल ही में भारत द्वारा 10 और आर्द्रभूमियों को रामसर अभिसमय के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमियों के रूप में शामिल किया गया है, इसी के साथ देश में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।

इससे पहले भारत ने अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के पाँच नई आर्द्रभूमियों को नामित किया था- तमिलनाडु में करीकिली पक्षी अभयारण्य, पल्लिकरनई मार्श रिज़र्व फॉरेस्ट और पिचवरम मैंग्रोव; मिज़ोरम में पाला आर्द्रभूमि तथा मध्य प्रदेश में साख्य सागर।


कूनथनकुलम पक्षी अभयारण्य

तमिलनाडु

वेम्बन्नूर आर्द्रभूमि कॉम्प्लेक्स

तमिलनाडु

 

वेलोड पक्षी अभयारण्य

तमिलनाडु

वेदंतंगल पक्षी अभयारण्य

तमिलनाडु

उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्य

तमिलनाडु

 

सतकोसिया गॉर्ज

ओडिशा

नंदा झील

गोवा

रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य

कर्नाटक

 

सिरपुर वेटलैंड

मध्य प्रदेश

 

 

5 .मिशन भूमिपुत्र 

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने 1 अगस्त, 2022 को मिशन भूमिपुत्रपोर्टल का अनावरण किया। इस मिशन के तहत छात्रों को डिजिटल जाति प्रमाणपत्र सरल और डिजिटल तरीके से जारी किये जाएंगे।

 

6. बाढ़: (Mains GS -3 )

यह सामान्य रूप से शुष्क भूमि पर जल का अतिप्रवाह है। भारी बारिश, समुद्री की लहरों के साथ भारी मात्रा में जल की तट पर मौजूदगी, बर्फ का तेज़ी से पिघलना और बाँधों का टूटना आदि के कारण बाढ़ आ सकती है

शहरी क्षेत्रों में निरंतर रूप से बाढ़ आने के प्रमुख कारण:  

§  अनियोजित विकास: 

§  अनियोजित शहरीकरण: 

§  आपदा पूर्व योजना की उपेक्षा: 

§  गाडगिल समिति की सिफारिशों पर ध्यान न देनावर्ष 2011 में माधव गाडगिल समिति ने लगभग 1,30,000 वर्ग किमी क्षेत्र को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्र (गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में विस्तारित) के रूप में घोषित करने की सिफारिश की।

 

6. सशक्त जलवायु लक्ष्य 2030

हाल ही में भारत ने वर्ष 2030 तक अपने जलवायु परिवर्तन लक्ष्यों में वृद्धि की है।

भारत के संशोधित लक्ष्य:

उत्सर्जन तीव्रता: भारत अब वर्ष 2005 के स्तर से सकल घरेलू उत्पाद (GDP की प्रति इकाई उत्सर्जन) की उत्सर्जन तीव्रता में कम-से-कम 45% की कमी के लिये प्रतिबद्ध है।

मौजूदा लक्ष्य 33% - 35% की कमी करना था।

विद्युत उत्पादन: भारत यह सुनिश्चित करने का भी वादा करता है कि वर्ष 2030 में स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता का कम-से-कम 50% गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित स्रोतों पर आधारित होगा।

यह मौजूदा 40% के लक्ष्य से अधिक है।

अन्य NDCs:

वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता को 500 GW (गीगावाट) तक बढ़ाना।

वर्ष 2030 तक कुल अनुमानित कार्बन उत्सर्जन को 1 बिलियन टन (BT) कम करना।

वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करना।

 

7 .जलवायु परिवर्तन और भारत के प्रयास:

§  परिवहन क्षेत्र में सुधार:

§  इलेक्ट्रिक वाहनों को भारत में प्रोत्साहन: 

§  सरकारी योजनाओं की भूमिका:

§  निम्न-कार्बन संक्रमण में उद्योगों की भूमिका:

§  हाइड्रोजन ऊर्जा मिशन:

§  प्रदर्शन, उपलब्धि और व्यापार (PAT): PAT ऊर्जा गहन उद्योगों की ऊर्जा दक्षता सुधार में लागत प्रभावशीलता बढ़ाने के लिये एक बाज़ार आधारित तंत्र है।

 


Post a Comment

0 Comments