Ads Area

Daily Current affairs 14 Oct 2022 UPSC 2023 , Short Notes

Daily Current affairs 14 Oct 2022 UPSC 2023 , Short Notes

14 Oct 2022



इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक 2022 – हाल ही में आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन पैटर्न पर इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक 2022 नाम से एक रिपोर्ट जारी की गई।

कोविड-19 संकट के कारण वर्ष 2020 में भारी कमी के बाद OECD देशों में स्थायी प्रवास के मामले में वर्ष 2021 में 22% की वृद्धि हुई है।

OECD देशों में विदेशी छात्रों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी चीन (22%) और भारत (10%) की है। 20-29 आयु वर्ग की दुनिया की लगभग एक-तिहाई आबादी इन दोनों देशों में रहती है।

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD): परिचय: OECD एक अंतर-सरकारी आर्थिक संगठन है जिसकी स्थापना आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिये की गई है।

अधिकांश OECD सदस्य उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाएँ हैं जिनका मानव विकास सूचकांक (HDI) बहुत अधिक है और उन्हें विकसित देश माना जाता है।

§  स्थापना: 1961

§  मुख्यालय: पेरिस, फ्राँस

§  कुल सदस्य: 38

§  OECD में हाल ही में शामिल हुए देश हैं- कोलंबिया (अप्रैल 2020 में ) और कोस्टा रिका (मई 2021 में)।

§  भारत इसका सदस्य नहीं है बल्कि एक प्रमुख आर्थिक भागीदार है।

 

 

लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2022 – वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा जारी लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2022’ के अनुसार, पिछले 50 वर्षों में दुनिया भर में स्तनधारियों, पक्षियों, उभयचरों, सरीसृपों और मछलियों की आबादी में 69% की गिरावट आई है।

 

प्रकृति हेतु विश्व वन्यजीव कोष (WWF):यह दुनिया का अग्रणी संरक्षण संगठन है और 100 से अधिक देशों में काम करता है। इसकी स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी और इसका मुख्यालय ग्लैंड, स्विट्रज़लैंड में है।

 

 

Post a Comment

0 Comments