Ads Area

Daily Current affairs 1st Dec to 3rd Dec 2022 UPSC 2023 , Short Notes

Daily Current affairs 1st Dec to 3rd Dec 2022 UPSC 2023 , Short Notes

01 Dec 2022

बिंटूरोंगबिंटूरोंग, (Arctictis binturong), जिसे भालू बिल्ली या बिल्ली भालू भी कहा जाता है, दक्षिण पूर्व एशिया के घने जंगलों में पाए जाने वाले सिवेट परिवार (Viverridae) के बिल्ली के समान सर्वाहारी जंतु है।

बिंटूरोंग मुख्य रूप से निशाचर(रात में घूमने-फिरने वाले) और क्रेपसकुलर (जो सांध्य के दौरान सक्रिय) होते हैं।

वितरण:यह नेपाल, भारत और भूटान से लेकर दक्षिण की ओर सुमात्रा तथा जावा के इंडोनेशियाई द्वीपों एवं पूर्व की ओर बोर्नियो तक पाए जाते है।

संरक्षण:IUCN रेड लिस्ट: संकटग्रस्त

 

भारत का पहला निजी अंतरिक्ष यान लॉन्चपैड

हाल ही में चेन्नई स्थित अंतरिक्ष तकनीक स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre- SDSC) में भारत के पहले निजी अंतरिक्ष यान लॉन्चपैड का उद्घाटन किया।

इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) तथा भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्द्धन और प्राधिकरण केंद्र (Indian National Space Promotion and Authorization Center- IN-SPACE) की सहायता से निष्पादित किया गया था।

अग्निकुल लॉन्चपैड:

o    इस लॉन्चपैड के दो भाग हैं: अग्निकुल लॉन्चपैड और अग्निकुल मिशन नियंत्रण केंद्र, जो एक दूसरे से चार किलोमीटर दूर हैं।

o    लिक्विड स्टेज-कंट्रोल्ड लॉन्च को इस लॉन्चपैड द्वारा पूरा किया जा सकता है।

o    अग्निकुल कॉसमॉस इस लॉन्चपैड से अपने अग्निबाण रॉकेट को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

अग्निबाण:

§  अग्निबाण दो चरणों वाला एक प्रक्षेपण यान है जो पृथ्वी की सतह से लगभग 700 किलोमीटर की निचली पृथ्वी की कक्षा में 100 किलोग्राम तक के पेलोड ले जाने में सक्षम है।

§  यह कंपनी के 3डी-प्रिंटेड अग्निलेट इंजन द्वारा संचालित होगी।

§  अग्निलेट दुनिया का पहला 3-डी प्रिंटेड इंजन है जिसे पूरी तरह से भारत में डिज़ाइन और निर्मित किया गया है तथा वर्ष 2021 की शुरुआत में इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था, जिससे अग्निकुल ISRO में अपने इंजनों का परीक्षण करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई। 

§  अग्निलेट रॉकेट एक "सेमी-क्रायोजेनिक" इंजन है जो खुद को आगे बढ़ाने के लिये सुपरकोल्ड तरल ऑक्सीजन के मिश्रण का उपयोग करता है।

§  यह इंजन बहुत जटिल है और यह बहुत उच्च तापमान पर कार्य करता है।

ज़ाॅम्बी वायरस

यूरोपीय शोधकर्त्ताओं द्वारा रूस में एक जमी हुई झील के नीचे से 48,500 वर्ष पुराने 'ज़ाॅम्बी वायरस' के पुनर्जीवित होने और उसके संक्रमण से होने वाली महामारी की संभावना पर चिंता जताई गई है।

शोधकर्त्ताओं ने चेतावनी दी कि आर्कटिक में स्थायी रूप से स्थाई तुषार भूमि (पर्माफ्रॉस्ट) का जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के कारण पिघलना एक नया सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा पैदा कर सकता है।

13 नए रोगजनकों(पथोजेन) की पहचान की गई है, जिन्हें 'ज़ाॅम्बी वायरस' कहा जाता है, जो पर्माफ्रॉस्ट में कई सहस्राब्दी पुराने होने के बावजूद संक्रामक बने रहे।

वैश्विक तापमान में वृद्धि के कारण हुए पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने के परिणामस्वरूप यह अस्तित्व में आया।

 

02 Dec, 2022

जनजातीय विकास रिपोर्ट 2022

भारत ग्रामीण आजीविका फाउंडेशन (Bharat Rural Livelihood Foundation- BRLF) द्वारा जनजातीय विकास रिपोर्ट 2022 जारी की गई, जिसके बारे में संगठन का दावा है कि यह वर्ष 1947 के बाद से अपनी तरह की पहली रिपोर्ट है।

संघ और राज्य सरकारों के सहयोग से नागरिक समाज की कार्रवाई का विस्तार करने के लिये, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2013 में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त समाज के रूप में BRLF की स्थापना की थी।

3 Dec 2022

पुनर्योजी कृषि:पुनर्योजी कृषि एक समग्र कृषि प्रणाली है जो रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के उपयोग को कम करने, खेतों की जुताई में कमी, पशुधन को एकीकृत करने तथा कवर फसलों का उपयोग करने जैसे तरीकों के माध्यम से मिट्टी के स्वास्थ्य, भोजन की गुणवत्ता, जैव विविधता में सुधार तथा जल और वायु गुणवत्ता पर केंद्रित है।

गैसलाइटिंग मेरियम-वेबस्टर डिक्शनरी गैसलाइटिंग को "सामान्यतः समय के साथ किसी व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक बदलाव के रूप में परिभाषित करती है, जो पीड़ित को अपने ही विचारों, वास्तविकता की धारणा या यादों की वैधता पर सवाल उठाने का कारण बनती है और सामान्य तौर पर भ्रम, आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान की हानि, किसी की भावनात्मक या मानसिक स्थिरता की अनिश्चितता की ओर ले जाती है।

वासेनार अरेंजमेंट:वासेनार अरेंजमेंट एक स्वैच्छिक निर्यात नियंत्रण व्यवस्था है। जुलाई, 1996 में औपचारिक रूप से स्थापित इस व्यवस्था में 42 सदस्य हैं जो पारंपरिक हथियारों और दोहरे उपयोग वाले सामानों एवं प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण पर जानकारी का आदान-प्रदान करते हैं।

दोहरे उपयोग से तात्पर्य एक वस्तु या प्रौद्योगिकी की क्षमता से है जिसका उपयोग कई उद्देश्यों के लिये किया जाता है - आमतौर पर शांतिपूर्ण और सैन्य।

वासेनार अरेंजमेंट का सचिवालय वियना, ऑस्ट्रिया में है।

 

Post a Comment

0 Comments