Ads Area

Daily Current affairs 26 Aug 2022 UPSC 2023 , Short Notes

Daily Current affairs 26 Aug 2022 UPSC 2023 , Short Notes


26Aug 2022

 

1. स्मार्ट इंडिया हैकथॉन:

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (SIH) की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन एक राष्ट्रव्यापी पहल है जो छात्रों को दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं को हल करने के लिये एक मंच प्रदान करती है और इस प्रकार उत्पाद नवाचार पारितंत्र और समस्या-समाधान की दृष्टिकोण का विकास करती है।

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन शिक्षा मंत्रालयअखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और इंटर इंस्टीट्यूशनल इनक्लूसिव इनोवेशन सेंटर (i4C) की एक पहल है।

 

2. कुशियारा नदी 

कुशियारा नदी बांग्लादेश और असम में एक वितरिका (Distributary) नदी है यह बराक नदी की एक शाखा के रूप में भारत-बांग्लादेश की सीमा बनाती है जब बराक कुशियारा और सूरमा में अलग हो जाती है।

3. फेनी नदी:

फेनी नदी को बंगाली में फेनी नोदी के नाम से भी जाना जाता है जो भारत-बांग्लादेश सीमा का हिस्सा है।

फेनी नदी का उद्गम दक्षिण त्रिपुरा ज़िले से होता है तथा यह सबरूम शहर से गुजरती हुई बांग्लादेश में प्रवाहित होती है तथा आगे यह बंगाल की खाड़ी से मिलती है।

 

4. एक राष्ट्र एक उर्वरक 

रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने घोषणा की है कि "प्रधानमंत्री भारतीय जनुर्वरक परियोजना" (PMBJP) नामक उर्वरक सब्सिडी योजना के तहत "उर्वरक और लोगो के लिये एकल ब्राॅण्ड" पेश करके एक राष्ट्र एक उर्वरक को लागू करने का निर्णय लिया गया है।

 

एक राष्ट्र एक उर्वरक: ONOF के तहत कंपनियों को अपने बैग के केवल एक तिहाई स्थान पर अपना नाम, ब्राॅण्ड, लोगो और अन्य प्रासंगिक उत्पाद जानकारी प्रदर्शित करने की अनुमति है।

शेष दो-तिहाई स्थान पर "भारत"ब्राॅण्ड और प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना लोगो दिखाना होगा।

 

Post a Comment

0 Comments