Ads Area

Daily Current Affiars 1 Aug 2022 UPSC , State PCS

 Daily Current affairs 1 Aug 2022 UPSC , State PCS


1st Aug 2022

1. भारतीय संविधान में स्वच्छ पर्यावरण का प्रावधान: (Mains Ke Liye )

जीवन के अधिकार (अनुच्छेद 21) का उपयोग भारत में विविध प्रकार से किया गया है। इसमें अन्य बातों के साथ-साथ प्रजाति के रूप में जीवित रहने का अधिकार, जीवन की गुणवत्ता, सम्मान के साथ जीने का अधिकार और आजीविका का अधिकार शामिल है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 में कहा गया है: 'कानून द्वारा स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार किसी भी व्यक्ति को उसके जीवन या व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जाएगा।'

 

2. भारत में टाइगर रिज़र्व

o    कुल गणना: 53

o    सबसे बड़ा: नागार्जुनसागर श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व, आंध्र प्रदेश

o    सबसे छोटा: महाराष्ट्र में बोर टाइगर रिज़र्व

 

 

3 प्राकृतिक संसाधन लेखांकन (NRA) (GS-3)

परिचय: प्राकृतिक संसाधन लेखांकन आर्थिक गतिविधियों के कारण प्राकृतिक संसाधनों की कमी और पर्यावरण क्षरण के मूल्य का आकलन करने की एक प्रक्रिया है

NRA की अवधारणा प्राकृतिक पर्यावरण के विभिन्न घटकों और देश की आर्थिक प्रगति के बीच घनिष्ठ अंतःक्रिया को समझने हेतु उभरी थी।

यह इस अवधारणा पर आधारित है कि 'किसी संसाधन का मापन उसके बेहतर प्रबंधन की ओर ले जाता है।

 

प्राकृतिक संसाधन लेखांकन का महत्त्व:

§  अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के बीच अंतर्संबंध:

§  नीति निर्धारण में सहायता- सुदृढ़ डेटाबेस:

§  सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs) का प्रबंधन: NRA सतत् विकास लक्ष्यों के साथ गहन रूप से अंतर्संबंधित हैं क्योंकि 17 में से 4 लक्ष्य प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और उनके लेखांकन से संबंधित हैं।

§  जलवायु परिवर्तन का सामना:

§  अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताएँ:

प्राकृतिक संसाधनों के लेखांकन से संबंधित चुनौतियाँ:

§  राज्य के अधिकारियों के उचित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण का अभाव है।

§  परिसंपत्ति लेखांकन के गठन में सीमाएँ- डेटा की आवधिकता का मानचित्रण।

§  संसाधनों के लिये डेटा संग्रह में कई एजेंसियाँ शामिल हैं; यह डेटा साझाकरण/डेटा संघर्ष के मुद्दों को जन्म दे सकता है।

Post a Comment

0 Comments