Ads Area

Daily Current affairs 29 sept 2022 UPSC 2023 , Short Notes

Daily Current affairs 29 sept 2022 UPSC 2023 , Short Notes


29 sep 2022

 

दादा साहेब फाल्के पुरस्कारसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वर्ष 2022 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

इससे पहले रजनीकांत (2019) और अमिताभ बच्चन (2018) को यह पुरस्कार मिल चुका है।

पुरस्कार के बारे में: दादा साहेब फाल्के पुरस्कार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों- फिल्म उद्योग में सम्मान का एक उच्च प्रतिष्ठित संग्रह, का हिस्सा है। इस पुरस्कार का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने वर्ष 1913 में भारत की पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र प्रस्तुत की थी।

 

मंगल ग्रह पर बाढ़ के प्रमाणवर्ष 2021 में मंगल ग्रह पर उतरे चीन के ज़ूरोंग रोवर को वहाँ भूमिगत परतों के अध्ययन में अरबों साल पहले आई बड़ी बाढ़ के सबूत मिले हैं।

रोवर ने अपने लैंडिंग स्थल यूटोपिया प्लैनिटिया, मंगल के उत्तरी गोलार्द्ध में विशाल मैदानों का अध्ययन किया।

ये रोवर के रडार इमेजर के पहले परिणाम हैं। रडार से रेडियो तरंगें छोटे आकार और विद्युत आवेश को धारण करने की क्षमता को प्रकट करने के लिये भूमिगत सामग्री को उछाल देती हैं। प्रबल संकेत आमतौर पर बड़ी वस्तुओं को इंगित करते हैं।

ज़ूरोंग रोवर:

चीनी पौराणिक देवता अग्नि के नाम पर ज़ूरोंग, वर्ष 2021 में चीन के तियानवेन-1 अंतरिक्षयान द्वारा ले जाया जाने वाला चीन का पहला मार्स रोवर है

मिशन के दौरान ज़ूरोंग मंगल के उत्तरी गोलार्द्ध पर यूटोपिया प्लैनिटिया के विशाल बेसिन का पता लगाएगा, जो संभवत: ग्रह के इतिहास के शुरुआती प्रभाव से बना था।

महाराष्ट्र की एसटी-एलिवेशन मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन (STEMI) परियोजना: महाराष्ट्र सरकार ने फरवरी 2021 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा मान्यता प्राप्त एसटी-एलिवेशन मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन (STEMI)  कार्यक्रम शुरू किया।

एसटी-एलिवेशन मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन (STEMI) एक ऐसी स्थिति है  जिसके दौरान हृदय की प्रमुख धमनियों में से एक (हृदय की मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्त्वों से भरपूर रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियाँ) पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाती है। 

 

बांधवगढ़ के जंगलों में मिली बौद्ध गुफाएँ भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India-ASI) ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में बौद्ध गुफाओं और स्तूपों की खोज की है।

बौद्ध धर्म के महायान संप्रदाय से संबंधित 26 बौद्ध गुफाओं को खोजा गया है, जो दूसरी और 5वीं शताब्दी की हैं।

गुफाओं और उनके कुछ अवशेषों में 'चैत्य' (गुंबद) दरवाज़ और पत्थर के बिस्तर थे जो महायान बौद्ध स्थलों में विशिष्ट थे।

 

Post a Comment

0 Comments