Ads Area

Daily Current affairs 1 Oct 2022 UPSC 2023 , Short Notes

Daily Current affairs 1 Oct 2022 UPSC 2023 , Short Notes


1 Oct 2022

महेश्वर बाँध: नर्मदा नदी

नर्मदा नदी:नर्मदा नदीपश्चिम की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी है जो उत्तर में विंध्य रेंज और दक्षिण में सतपुड़ा रेंज के बीच एक भ्रंश घाटी से होकर बहती है।

नर्मदा नदी, मध्य भारत के उस क्षेत्र से होकर बह रही है जहाँ भूमि का ढाल पूर्व से पश्चिम की ओर नहीं है लेकिन यह भ्रंश घाटियों के कारण पश्चिम की ओर बह रही है।

यह मध्य प्रदेश में अमरकंटक के पास मैकाल श्रेणी से निकलती है।

यह महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों के कुछ क्षेत्रों के अलावा मध्य प्रदेश के बड़े क्षेत्र में प्रवाहित होती है।

 

यूनेस्को की 50 प्रतिष्ठित वस्त्र शिल्पों की सूची

कुछ महत्त्वपूर्ण सूचीबद्ध वस्त्र शिल्प:

§  तमिलनाडु की टोडा कढ़ाई और सुंगुडी

§  हैदराबाद की हिमरू बुनाई

§  ओडिशा के संबलपुर की बंधा टाई और डाई बुनाई

§  गोवा की कुनबी बुनाई

§  गुजरात की मशरू बुनाई और पटोला

§  महाराष्ट्र की हिमरू

§  पश्चिम बंगाल की गरद-कोरियल

§  कर्नाटक की इलकल और लंबाडी या बंजारा कढ़ाई

§  तमिलनाडु की सिकलनायकनपेट कलमकारी

§  हरियाणा की खेस

§  हिमाचल प्रदेश के चंबा के रुमाल

§  लद्दाख के थिग्मा या ऊन की टाई और डाई

§  वाराणसी की अवध जामदानी

 

यूनेस्कोइसकी स्थापना वर्ष 1945 में स्थायी शांति के साधन के रूप में "मानव जाति की बौद्धिक और नैतिक एकजुटता" को विकसित करने के लिये की गई थी। यह पेरिस, फ्राँस में स्थित है।

§  यूनेस्को की प्रमुख पहलें:

o    मानव व जीवमंडल कार्यक्रम

o    विश्व विरासत कार्यक्रम

o    यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क

o    यूनेस्को क्रिटिव सिटीज़ नेटवर्क

o    एटलस ऑफ द वर्ल्ड्स लैंग्वेजेज़ इन डेंजर

 

वैश्विक नवाचार सूचकांक, 2022 विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII), 2022 रैंकिंग में भारत 132 देशों में 40वें स्थान पर है।

भारत 2021 में 46वें और 2015 में 81वें स्थान पर था।

देशों की रैंकिंग:

सबसे नवाचारी अर्थव्यवस्था:वर्ष 2022 में स्विट्ज़रलैंड दुनिया की सबसे नवाचारी अर्थव्यवस्था है- लगातार 12वें वर्ष- इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम व नीदरलैंड का स्थान है।

चीन शीर्ष 10 के करीब है, जबकि तुर्की और भारत पहली बार शीर्ष 40 में शामिल हुए हैं।

भारत का प्रदर्शन:भारत निम्न मध्यम आय वर्ग में नवोन्मेषी नेतृत्त्वकर्ता  है।

 


Post a Comment

0 Comments