Ads Area

Daily Current affairs 4 Oct 2022 UPSC 2023 , Short Notes

Daily Current affairs 4 Oct 2022 UPSC 2023 , Short Notes

4 Oct 2022


विश्व पर्यावास दिवस – संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष अक्तूबर के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस (वर्ष 2022 में 3 अक्तूबर को आयोजित) के रूप में नामित किया है जो हमारे आवासों की स्थिति और सभी के लिये पर्याप्त आश्रय के मूल अधिकार को प्रतिबिंबित करता है।

इस दिवस का उद्देश्य दुनिया को यह याद दिलाना है कि हम सभी के पास अपने शहरों और कस्बों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और ज़िम्मेदारी है।

विश्व पर्यावास दिवस 2022 बढ़ती असमानताओं और कमज़ोरियों की ओर ध्यान आकर्षित करता है जो ट्रिपल 'सी' संकट- कोविड-19, जलवायु और संघर्ष की वजह से बढ़ गए हैं।

WHD 2022 की थीम: – "माइंड द गैप लीव नो वन एंड प्लेस बिहाइंड या "दूरी का ध्यान रखें, किसी को भी पीछे मत छोड़ो और पीछे मत रहो"

 

जल प्रबंधन से संबंधित वर्तमान सरकारी पहलें:

§  राष्ट्रीय जल नीति, 2012

§  स्वच्छ भारत मिशन

§  जल जीवन मिशन

§  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

§  जलशक्ति अभियान- ‘कैच द रेन’ अभियान

§  अटल भूजल योजना

§  सुजलम 2.0

§  अमृत सरोवर मिशन


सप्त कोसी उच्च बाँध परियोजना और महाकाली संधि:

सप्त कोसी उच्च बाँध परियोजना: –सप्त कोसी उच्च बाँध नेपाल की सप्तकोशी नदी (भारत में कोसी नदी के रूप में जानी जाने वाली) पर निर्मित करने के लिये प्रस्तावित एक बहुउद्देश्यीय परियोजना है।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य दक्षिण-पूर्व नेपाल और उत्तरी बिहार में बाढ़ को नियंत्रित करना तथा जलविद्युत उत्पन्न करना है।

 

महाकाली संधि: – महाकाली नदी के एकीकृत विकास पर वर्ष 1996 में महाकाली संधि पर हस्ताक्षर किये गए थे, जिसमें सारदा बैराज, टनकपुर बैराज और पंचेश्वर परियोजना शामिल हैं।

महाकाली नदी को उत्तराखंड में शारदा नदी या काली गंगा के नाम से भी जाना जाता है।

यह उत्तर प्रदेश में घाघरा नदी में मिलती है, जो गंगा की एक सहायक नदी है।

 

Post a Comment

0 Comments